डग: डग में नौ दिवसीय श्री राम कथा व श्री राम मारुति महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकाली कलश यात्रा
Dug, Jhalawar | Jun 3, 2024 डग कस्बे में नौ दिवसीय श्री राम कथा एवं श्री राम मारुति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ हुई। जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई राम जानकी मंदिर कथा स्थल पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। कथा वाचक दीपेश्वरी देवी ने बताया कि श्रीराम कथा कलयुग में भगवत प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है। भगवान शिव व सती के प्रसंग का वर्णन किया।