डग: डग कस्बे में साइबर ठगी कर व्यापारी के खाते से उड़ाए 2 लाख 18 हजार रुपए
Dug, Jhalawar | Jun 5, 2024 डग कस्बे के व्यापारी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारी के खाते से 218000 रुपए गायब हो गए। व्यापारी राजेश सोनी ने बताया कि वह अपना बैलेंस चेक कर रहा था, तभी प्रधानमंत्री किसान निधि का एक मैसेज आया, उस पर कैसे किसने क्लिक किया पता नहीं लेकिन उसके बाद से उसके खाते से धड़ाधड़ पैसे कटने शुरू हो गए। व्यापारी को तब पता चला जब मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया।