डग: चौमहला में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए आमजन आए आगे, पूरे नगर में रखवाई पानी की टंकियां
Dug, Jhalawar | Jun 2, 2024 चौमहला कस्बे में भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन आगे आए, जहां सभी ने मिलकर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए संपूर्ण नगर के मुख्य मार्गों पर पानी की टंकियां रखवाई गई। साथ ही उन टंकियों में प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली गई। गौरतलब है कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते मनुष्य तो क्या बेजुबान पशु पक्षियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।