कटंगी: सावरी के ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनियमितता का लगाया आरोप, विभागीय अधिकारियों से जांच दल बनाकर जांच करवाने की मांग
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सावरी में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पूर्ण किए जा चुके निर्माण कार्यों और प्रगतिरत निर्माण कार्यों उपयंत्री, सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत से अनियमितता बरतने का कथित आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जांच दल बनाकर सभी कार्यों जांच करवाने की मांग रखी है।