कटंगी: नांदी में कथित तौर पर पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदी में एक 55 वर्षीय शख्स ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात्रि को ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। वहीं आज बुधवार की दोपहर को मृतक के शव का पीएम करवा कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।