कटंगी: कटंगी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण के कार्यक्रम से हितग्राहियों और पार्षदों ने बनाई दूरी
केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से किसी कारणवश छूट चुके हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कराने के मकसद से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी क्षेत्र के दूसरे चरण की शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही। गुरुवार को दूसरे चरण में प्रवेश करने के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।