कटंगी: रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़ा, उमरी में दो बेटियों ने पिता को दी मुखाग्नि
कटंगी शहर से सटी ग्राम पंचायत उमरी में 02 बेटियों ने मिलकर एक रूढ़िवादी परम्परा को तोड़ दिया है। यहां पर पिता की मौत की बाद दो बेटियों ने ना सिर्फ अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया बल्कि श्मशान स्थल पर पहुंचकर धार्मिक रीति रिवाज से पिता को मुखाग्नि देकर फर्ज निभाया। उमरी निवासी हरिदास कावरे की दो बेटियां हीना और देविका ने पिता का अंतिम संस्कार किया।