लालगंज: लालगंज में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए नारेबाजी की, अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला
विंध्य बार अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार 11:00 बजे दिन तहसील परिसर लालगंज का चक्रमण करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में शोक सभा कर दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।