जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह
लक्सर में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाविद् और गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह में करौली शंकर दास महाराज महामंडलेश्वर की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की समाज और विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता का यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
#शिक्षकदिवस #शिक्षकसम्मान #लक्सर #TeacherDay #UttarakhandNews #शिक्षकोंकासम्मान