डुमरी के घूठियागढ़ा मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
डुमरी (गिरिडीह): डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत अंतर्गत घूठियागढ़ा मोड़ के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दुर्घटना में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना संबंधित पुलिस एवं प्रशासन को भी दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
News22 Digital घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।