गोरखपुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद शिव सिंह क्षेत्री के स्मारक पर स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन
गोरखपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत युद्ध वीर स्मारक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहीद शिव सिंह क्षेत्री के स्मारक की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में शहीद शिव सिंह क्षेत्री के पिता गोपाल सिंह क्षेत्री सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहीद के बलिदान को याद