दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलवाड़ी ओवरब्रिज पर दो बाइक की हुई आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए घायल
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गए है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि घायलों में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मुहल्ला निवासी गुड्डू पासवान का पुत्र विवेक कुमार (20) एवं सत्यम कुमार (19) एवं गंभीर जख्मी मधुबनी जिला के पंडौल के सिमरी विपिन कुमार झा है।