दरभंगा: रेल यात्री का सामान लेकर भागने वाले टेंपो चालक को दरभंगा जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
रेल यात्री का सामान लेकर भागने वाले टेंपो चालक को दरभंगा जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं जीआरपी पुलिस ने टेंपो चालक के पास से लूट के सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति केवटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिघियार गांव के वार्ड 2 का रहने वाला है । जिसका नाम उमेश कुमार महतो बताया जाता है और पिता का नाम स्वर्गीय रामेश्वर महतो है।