दरभंगा: अखिल भारतीय मिथिला संघ के तत्वाधान मे सीतायन होटल के सभागार में जानकी नवमी सह मैथिली दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के तत्वाधान में सीतायन होटल के सभागार में संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा की अध्यक्षता में जानकी नवमी सह मैथिली दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने सबसे पहले मां जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग,चादर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।