दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रोबोटिक्स और आईओटी क्लब के द्वारा रोबोटिक्स प्रशिक्षण वर्कशॉप का किया गया आयोजन
दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के रोबोटिक्स और आईओटी क्लब द्वारा अंकुरम रोबो प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से वर्तमान में एक पाँच-दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और एज डिटेक्शन तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें छात्रों ने विभिन्न रोबोटिक घटकों की संरचना का अध्ययन किया।