पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का विवादित बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया पॉकेटमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीवान दौरे के बाद शुक्रवार की शाम 5 बजे पटना में प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक तीखे हमले बोले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पॉकेटमार कहा, हमें पॉकेटमार प्रधानमंत्री और अचेत मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।