पटना ग्रामीण: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर पटना में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने अपनी बात रखी
शुक्रवार की सुबह 11 बजे पटना में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने पीएम मोदी के दौरे पर कहा कि निश्चित रूप से आज बिहार की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष सौगात मिल रही है। हम कह सकते हैं कि सौगात के माध्यम से जहां 6,000 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत होगी तो वहीं पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। सुनिए मंत्री नितिन नवीन को