तिजारा: भिवाड़ी में टंकी की दीवार गिरने से 4 साल की बच्ची की हुई मौत, 5 दिन पहले ही बनाई गई थी टंकी
Tijara, Alwar | Jun 15, 2026 भिवाड़ी में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे निर्माणाधीन प्लांट में टंकी की दीवार गिर गई जिसमें 4 वर्षीय बच्ची मीनू की दबने से मौत हो गई।हादसे में तीन बच्चों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टंकी का निर्माण 5 दिन पहले ही पूरा हुआ था घायलों में दो बच्चों को दिल्ली रेफर किया गया है।मजदूरों का आरोप है की टंकी की भराव क्षमता से ज्यादा पानी भर दिया गया था।