कोईलवर: गीत-संगीत के बीच प्रधानाध्यापक राम तपस्या राय को भावभीनी विदाई दी गई
कोईलवर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय चांदी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम तपस्या राय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह का उद्घाटन एस.पी. जैन कॉलेज सासाराम के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने विदाई गीत प्रस्तुत की कार्यक्रम सोमवार साम 4:30 बजे तक चला