सहजनवा: गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गीडा पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी गिरोह से जुड़ा भानू गिरी गिरफ्तार
गोरखपुर के थाना गीडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी भानू प्रताप गिरी उर्फ भानू गिरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिरैयाडाड क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस के अनुसार, भानू गिरी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।