Public App Logo
सूर्य मंदिर मदनपुर में रुद्राभिषेक संपन्न, पंडित मुकेश पाठक ने किया मंत्रोच्चार औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मदनपुर तालाब के सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक पंडित मुकेश पाठक के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए।पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर "हर हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारों से गूंज उठा।आयोजकों ने बताया कि रुद्राभिषेक से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। - Madanpur News