चूरू: चूरू के अग्रसेन नगर की नेहा शर्मा बनी सीए
Churu, Churu | Jul 16, 2024 सीए फाईनल के आए रिजल्ट में चूरू की बेटी नेहा शर्मा ने परीक्षा पास की है। डी-ब्लॉक अग्रसेन नगर निवासी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कमल शर्मा की पुत्रवधु नेहा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों को दिया है। नेहा ने बताया कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए मेहनत के साथ साथ परिवार के लोगों का मोरल सपोर्ट भी होना जरूरी है।