चूरू: गांव बूंटीया के यूवक से 10 लाख की रंगदारी व मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Churu, Churu | Jul 16, 2024 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने गांव बूंटीया के एक यूवक से 10 लाख की रंगदारी, गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमित सिंह व गंगासिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया है। गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।