ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में मेघों की मेहरबानी: एक घंटे की झमाझम बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे
लंबे इंतजार के बाद गुरुवार सुबह उमरियापान और ढीमरखेड़ा क्षेत्र में करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। खेतों में नमी आने से धान की बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिली है और ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। हालांकि जिले में मानसून अब भी कमजोर बना हुआ है।