बांका: बांका समाहरणालय में कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त ब्रीफिंग
Banka, Banka | Apr 11, 2026 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है । इसको लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बांका समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग किया।