प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकाधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज संबंधित विभागों, बैंकों एवं वेंडरों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैंकवार लंबित आवेदनों एवं ऋण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत लंबित सभी प्रकरणों का आगामी जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक से पहले प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं वेंडरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#pmsuryagharyojana #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 20, 2026