गोविंदगढ़: अलावड़ा में किसान सभा का आयोजन, फसलों के रोग और उपचार की दी गई जानकारी
रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावड़ा स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति पर रविवार को दोपहर 12 बजे किसान सभा का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों, उनके लक्षणों की पहचान और रोगोपचार में उपयोग होने वाली दवाइयों की जानकारी दी गई।