कानपुर: नवाबगंज में जल निगम की लापरवाही के चलते दस हजार जनता पानी की किल्लत से परेशान
नवाबगंज में जल निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। जहां बीते दो महीनों से पानी की टंकी लीक होने के कारण करीब 10 हजार से ऊपर लोगो को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। नवाबगंज वार्ड 43 के भाजपा पार्षद राजकिशोर यादव ने बताया कि, नवाबगंज क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए जल निगम ने डीपीएस मार्केट के पास एक पानी की टंकी बनवाई थी हमेशा से उसमें कोई न कोई दिक्कत बनी रहती है।