कानपुर: कोहना में पुलिसकर्मियों ने फल विक्रेता के साथ की अभद्रता, वीडियो वायरल
कोहना थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा फल विक्रेता के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जी विक्रेता और फल विक्रेताओं को समझाया गया है कोई अभद्रता नहीं की गई है।वीडियो की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।