कानपुर: जीटी रोड किनारे पेड़ से लटका मिला था युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,मुकदमा दर्ज,एसीपी ने दी जानकारी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड किनारे वीरेंद्र कुमार तिवारी का शव लटका हुआ मिला था। परिजनों ने आज कल्याणपुर थाने पहुंचकर दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।