गोवर्धन: गोवर्धन एसबीआरके अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हुआ हंगामा
गोवर्धन के जतीपुरा रोड स्थित एसबीआरके अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है बताया गया कि नवजात बच्ची की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय कोमल को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार देर रात एसबीआरके अस्पताल में भर्ती कराया गया था।