कैरो: कैरो के सढाबे व गजनी में भाजपा की जनसभा, केंद्र योजनाओं का जिक्र, राज्य सरकार पर उठे सवाल
कैरो प्रखंड के सढाबे और गजनी गांव में रविवार शाम करीब 5:00 बजे भाजपा के “गांव चले अभियान” के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।