हमीरपुर: सजेती थाना क्षेत्र के अज्योरी मोड़ के पास ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 युवक हुए घायल
टिकवांपुर गांव में हो रहे भंडारे के लिए सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवकों को अज्योरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां तीनों का उपचार जारी है।