हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव में सास-बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया
कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव निवासी सास-बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है। चकोठी गांव निवासी अनुसुइया पत्नी भोला प्रसाद ने अपनी बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि बहू ने सास व देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास, बहू और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।