हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के झलोखर निवासी लोकगायक ने प्रचार प्रसार का भुगतान न होने से उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
कुरारा विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी लोकगायक ने जलजीवन मिशन नमामि गंगे पेयजल परियोजना का प्रचार प्रसार ब्लाक क्षेत्र के गांवों में किया था। जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। जिससे वह परेशान हैं। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।