हमीरपुर: हमीरपुर शहर में इलाज करवाने अस्पताल गयी महिला हुई लापता
हमीरपुर शहर के रमेड़ी मुहल्ले के निरंकारी गली निवासी शिवमंगल उर्फ मुन्ना पान वाले ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की दोपहर 11 बजे उसकी पत्नी कमला इलाज करवाने अस्पताल जाने को कहकर निकली थी। तब से वापस नहीं आई है। पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी हैं।