बिलासपुर: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने अपने दांतों से कान काट लिया, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी जेल में दाखिल
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का कान दांत से काटा, आरोपी गिरफ्तार, शादी समारोह में हुई वारदात, मल्हार पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद हो गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपी मोहित कुर्रे ने मनिकेश पाटले का कान काट लिया।