बेतिया: जिलाधिकारी के जनता दरबार में 98 मामलों की हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
आज 30 मई दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना, जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया, साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिया।