फिरोज़ाबाद: हिंदू जागरण मंच की राष्ट्र रक्षक समिति ने वैलेंटाइन डे के अवसर पर अटल पार्क में किया लठ्ठ पूजन
आज बुधवार की दोपहर 1:30 बजे लगभग हिंदू संगठनों ने वैलेंटाइन डे से पहले लठ्ठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया. राष्ट्र रक्षक समिति और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इस आयोजन में भाग लिया. उनका कहना है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर युवतियों को बरगलाकर अश्लीलता फैलाई जा रही है, जिसे रोका जाएगा.