फिरोज़ाबाद: विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओं के घर जाकर 44 शिकायतों का किया गया निस्तारण
जनपद की पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। तो वही बताया गया कि जनपद फिरोजाबाद में जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी व पारदर्शिता के साथ ही निष्पक्षता लाने के लिए एसएसपी द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया। इस विशेष अभियान के तहत बताया गया कि पुलिसकर्मी शिकायतकर्ताओं के घर पर जाकर और स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।