फिरोज़ाबाद: आगामी शब ए बारात त्यौहार के मद्देनजर शिकोहाबाद क्षेत्र में नागरिकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई
आज बुधवार की शाम 4:00 बजे लगभग देखने को आया कि क्षेत्राधिकार शिकोहाबाद द्वारा आगामी शब ए बारात त्यौहार के मद्देनजर थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ एक पीस कमेटी की मीटिंग की गई। तो इस दौरान बताया गया कि पीस मीटिंग में आगामी शब ए बारात त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए जागरूक किया गया।