➡️ गिट्टी के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो डम्पर किए जप्त
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर को खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सहायक खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ घोड़ाडोंगरी-रानीपुर क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन डम्पर क्रमांक डब्ल्यूबी 41ई 5962 को जप्त कर पुलिस थाना रानीपुर में खड़ा करवाया गया है। इसी प्रकार शाहपुर क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन डम्पर कमांक एमएच 40 सीडी 8643 को जप्त कर पुलिस थाना शाहपुर की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। इस प्रकार खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहनों को जप्त कर अर्थदण्ड प्रस्तावित किया गया है।
उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं, मालिकों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधान के तहत् अर्थदण्ड प्रस्तावित किया जाकर प्रकरण को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Mineral Resources, MP
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
11 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026