कुर्था: कुर्था प्रखंड में प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई दी गई
Kurtha, Arwal | Apr 12, 2026 कुर्था प्रखंड कार्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार को स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों व कर्मियों ने अंगवस्त्र, बैग, फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने कहा कि सुनील ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाया, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया तथा जनजागरूकता फैलाई।