डीडीयू मंडल संसदीय समिति की बैठक, सांसदों ने दिए रेल विकास के सुझाव
हाजीपुर, 10 जुलाई: पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल संसदीय समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने की। इसमें कई सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लेकर रेल विकास, यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 में मंडल ने 92 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों का सफल संचालन किया। डीडीयू-मानपुर रेलखंड पर 180 किमी/घंटा की स्पीड ट्रायल सफल रही, 4.5 किमी लंबी रुद्रास्त्र मालगाड़ी का संचालन किया गया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15 स्टेशनों का पुनर्विकास जारी है। वहीं, गया स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
#TirhutNews #IndianRailways #DDUMandal #RailDevelopment #AmritBharatStation #BiharNews
Bihar, India | Jul 10, 2026