घोड़ाडोंगरी: रायसेन जिले की रॉयल्टी पर रेत का किया जा रहा था परिवहन, रानीपुर जोड़ पर डंपर को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार ने पकड़ा
रायसेन जिले की रॉयल्टी पर रेत का परिवहन किया जा रहा था। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ने घोड़ाडोंगरी के रानीपुर जोड़ पर रेत का परिवहन कर रहे डंपर को बुधवार को पकड़कर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में खड़ा कराया। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले की रॉयल्टी पर डेहरी आमढाना से रेत का परिवहन किया जा रहा था।