घोड़ाडोंगरी: रानीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में 5 सालों से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रानीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में 5 सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि 5 सालों से फरार चल रहे आरोपी को जाजबोडी गांव से गिरफ्तार किया गया है।