हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार
थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया है की मारपीट कर शांति भंग करने वाले मदनपाल पुत्र देवी सहाय, महिपाल पुत्र देवी सहाय, हरिशंकर पुत्र चंद्रपाल हैं। मंगलवार शाम 4:00 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और सभी का संबंधीत धारा में चालान कर दिया है।