सामरी कुसमी: कलेक्टर के नेतृत्व में जल संरक्षण की मिसाल पेश की गई
कुसमी सामरी सोमवार जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल के तहत जल सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। जिलेभर में जनभागीदारी के माध्यम से किसानों को अपने खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन और भू-जल संवर्धन सुनिश्चित हो रहा है।