बिरनी: गादी पंचायत भवन में पुस्तक लाइब्रेरी की शुरुआत
Birni, Giridih | Oct 15, 2026 बिरनी प्रखंड के गादी पंचायत भवन में पुस्तक लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। लाइब्रेरी शुरू होने से पंचायत के विद्यार्थियों और पुस्तक पढ़ने में रुचि रखने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।