केदारनाथ यात्रा में बड़ा घटनाक्रम
गरम कुंड में बेहोश हुई 57 वर्षीय महिला यात्री, फिर जो हुआ...
केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड स्थित गरम कुंड में गुजरात निवासी 57 वर्षीय महिला श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से YMF और DDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू टीम ने महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद महिला को दोबारा स्ट्रेचर से गौरीकुंड बाजार तक लाया गया और फिर 108 एम्बुलेंस की सहायता से आगे के उपचार के लिए सोनप्रयाग भेज दिया गया।
समय पर पहुंचे YMF और DDRF के जवानों की तत्परता से महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी। #facebookreels #viralvideochallenge #UttarakhandNews #BreakingNews #rudraprayag #instagram